अल्मोड़ा-जिला जजी परिसर में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।समारोह में अध्यक्ष गजेंद्र मेहता,उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल,महिला उपाध्यक्ष विभा पांडे,सचिव विनोद फुलारा, उपसचिव चंदन सिंह बगड़वाल और कोषाध्यक्ष रमा शंकर नैनवाल सहित कुल 14 कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा,जिला जज श्रीकांत पांडे,विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और रघुनाथ सिंह चौहान ने किया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन चुनाव समिति के अध्यक्ष पंकज लटवाल,चामू सिंह गस्याल,सिकंदर पवार, गोविंद सिंह पिलखवाल,भूपेंद्र सिंह भोज,कुंदन सिंह लटवाल, दर्शन रावत,महेश परिहार,तारा चंद्र जोशी,जगत सिंह रौतेला, मुरली मनोहर भट्ट,देवाशीष नेगी और कुंदन भंडारी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष महेश परिहार ने की।जबकि संचालन चुनाव समिति के अध्यक्ष पंकज लटवाल ने किया।
