अल्मोड़ा-कौसानी में आयोजित 12वीं हिमालयन लैंडस्केप एवं एस्ट्रो फोटोग्राफी वर्कशॉप की पहली संध्या ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही।इस अवसर पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह ने द मेकिंग ऑफ लैंडस्केप विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को लैंडस्केप फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया तथा फोटोग्राफी के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।संध्या सत्र में जयपुर के प्रसिद्ध एस्ट्रो फोटोग्राफर उमेश गोगना ने हाउ टू क्लिक एस्ट्रो फोटोग्राफी विषय पर व्याख्यान दिया।उन्होंने प्रतिभागियों को एस्ट्रो फोटोग्राफी की तकनीकी जानकारियाँ प्रदान कीं तथा रात्रिकालीन सत्र में मिल्की वे की फोटोग्राफी का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।यह वर्कशॉप फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए ज्ञान और अनुभव का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *