अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में आज 22 फरवरी 2026 को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके साक्षी सैकड़ों लोग बने। इससे पहले युवा संयोजक एवं पार्षद अमित साह मोनू के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली लक्ष्मेस्वर तिराहे से सिमकनी मैदान तक पहुंची जिसमें सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया।सिमकनी मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता लाल बाबा ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज संगठन,सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्र निर्माण के विषयों पर प्रेरक उद्बोधन दिया।सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा की विशेष उपस्थिति रही। हास्य कलाकार मोहन दा कॉमेडियन तथा अमित भट्ट के मार्गदर्शन में देवभूमि सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।नारायण थापा एवं पीरूल संस्था की ओर से छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।साथ ही मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा तथा त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति का उल्लेखनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम में विद्या भारती के शिशु मंदिर एवं विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों सहित भारतीय जनता पार्टी और उसके विभिन्न अनुषांगिक संगठनों हिंदू जागरण मंच,धर्म जागरण मंच,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन चंद्र प्रकाश फूलोरिया ने किया।मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की अध्यक्षता में मनोज सनवाल एवं अजीत पवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।सम्मेलन के अंत में संघ कार्य के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस भव्य आयोजन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अल्मोड़ा के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,नगर निगम मेयर अजय वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पार्षद अमित साह, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट,जिला महामंत्री दर्शन रावत,गोविंद पिलख्वाल,कैलाश गुरुरानी,नमन गुरुरानी,प्रकाश भट्ट,त्रिलोचन जोशी,सुनील कर्नाटक,मनोज सनवाल,मनोज तिवारी,वीरेंद्र आर्य,दीप सुंदर बिष्ट,एक के सिकंदर पवार के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहा।





