अल्मोड़ा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं डूंगरा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद का आज निधन हो गया।उनके निधन पर अल्मोड़ा कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने उनके निधन को कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया। स्वर्गीय आनंद प्रसाद की अंतिम यात्रा कल प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान गुणादित्य से जागेश्वर को निकलेगी।उनके निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,राजेंद्र बराकोटी,ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,दीवान सिंह भैसोडा,प्रशांत भैसोडा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,गोपाल सिंह बिष्ट,पूरन बिष्ट,दीवान सतवाल,तारा चंद्र जोशी,राजेंद्र बिष्ट, कुंदन कुंजवाल,देवेंद्र बिष्ट,निर्मल रावत सहित कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त किया है।
