अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिला व्यापार मंडल के द्वारा सराहनीय पहल करते हुए अल्मोड़ा में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विगत दिवस यह शिविर व्यापार मंडल भवन में आयोजित किया गया था।आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में खजांची मोहल्ला निकट रघुनाथ मंदिर अल्मोड़ा में दूसरे दिन का निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।शिविर अपने निर्धारित समय में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर सायं 3 बजे तक लगातार चला जिसमें 120 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा का लाभ उठाया।शिविर में आंखों के विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ,जनरल फिजिशियन के डाक्टर उपलब्ध रहे।पैलाग फाउंडेशन से तरन्नुम खान द्वारा निशुल्क दवाईयो का वितरण भी इस शिविर में किया गया।नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर शिविर का लाभ उठाया।जिला एवं नगर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों का चिकित्सकों की टीम को पूरा सहयोग मिला।शिविर के समापन पर जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल का व सभी चिकित्सकों एवं उनके साथ आए सभी सहयोगियों व पैलाग फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कहा गया कि भविष्य में भी जिला व्यापार मंडल अपनी ग्रामीण इकाइयों के माध्यम से इसी प्रकार निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने के लिए प्रयास करता रहेगा जिससे आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठा सके जिसके लिए स्वास्थ्य टीम के सभी सदस्यों ने भी व्यापार मंडल को आश्वस्त किया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी,संगठन मंत्री मनीष जोशी,जिलाध्यक्ष सुशील साह,वरिष्ठ व्यापारी दीप चंद्र डांगी,महिला उपाध्यक्ष जया साह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी मुमताज कश्मीरी,जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी,जिला संरक्षक ज्योति कपूर,वरिष्ठ व्यापारी सुनील कपूर,जिला कार्यकारी अध्यक्ष लाला संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल,जिला उपाध्यक्ष पवन साह,विजय भट्ट संगठन मंत्री, संजीव गुप्ता,हिमांशु पेटशाली, जिला मंत्री अतुल पांडे,ललित मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी,नरेंद्र कुमार(विक्की),रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा,नगर व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह,नगर उपसचिव अश्विनी नेगी,आशीष भारती,पूर्व नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे,पूर्व नगर कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, चिकित्सकों में डॉ प्रदीप कुमार,डॉ शारीक,डॉ अमित कुमार,पारस रौतेला, नितिन,राकेश वर्मा,विक्रम सिंह परिहार,पैलाग फाउंडेशन से तरन्नुम खान उपस्थित रहे। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को आयोजित करने के लिए सभी ने व्यापार मंडल की सराहना की।

