अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर बाहरी मजदूरों,फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों आदि के सत्यापन किये जाने हेतु वृहद अभियान चलाये जाने के आदेश दिये है।जिस क्रम में दिनांक 19 फरवरी को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदार,मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान लगभग 223 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये।साथ ही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 69 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गयी।इस दौरान आमजमानस से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *