अल्मोड़ा-जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कल दिनाॅक 7 मई.की सायं 5 बजे से सोमवार की प्रातः 5 बजे तक कोविड कर्फ्यू लगाया गया है,जिससे संक्रमण के खतरे पर लगाम लग सके।पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने.अपने क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू का पालन कराने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस सड़कों तैनात रही।प्रमुख चौराहों/तिराहों पर विशेष नजर रखी गयी।अतिआवश्कीय सामान खरीदने हेतु आये लोगों द्वारा बिना मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 98 लोगों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 13000 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया साथ ही लोगों को घरों पर रहने की हिदायत दी गयी।थाना रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत अखिल माहेश्वरी पुत्र विशन माहेश्वरी निवासी बिद्रीभ्यू जिनकी दिनाॅक 5 मई को कोराना रिपोर्ट पाॅजिटिव पायी गयी थी,दिनाॅक 6 मई को तहसीलदार रानीखेत द्वारा सूचना दी गयी कि सदर बाजार में अखिल माहेश्वरी द्वारा अपनी दुकान में समान विक्रय कर रहा है।सूचना पर व०उ०नि० रानीखेत फिरोज आलम द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए होम क्वारन्टाईन नियमों का उल्लंघन करने कर अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालने के कृत्य पर अखिल माहेश्वरी के विरूद्व मु०अ०सं०-08/2021 धारा-269/270/271 भा०द०वि०व 2/3 महामारी अधि० व 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
