अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध कड़े एक्शन लिये जाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 16 फरवरी को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व उनि सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन सं- UK19-CA-0992 को चेक करने पर सवार 3 युवकों के कब्जे से 18.350 किलो गांजा बरामद किया गया।तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मुअस-06/2026 धारा-8/20/60 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।पिकअप को सीज किया गया।चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने पिकअप में कबाड़ का सामान होना बताया,चेक करने पर एक कट्टे में गांजा भरा मिला,पूछने पर वाहन में सवार तस्करों ने बताया कि गांजा ग्राम घनियाल से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण गुलजार उम्र 19 वर्ष पुत्र अफसर अली निवासी एचपी गोदाम टांडा थाना रामनगर जनपद नैनीताल,नासिर हुसैन उम्र 39 वर्ष पुत्र मजर हुसैन निवासी ग्राम पूछडी थाना रामनगर जनपद नैनीताल,मौ आजम उम्र 25 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी मुस्लिम इन्टर कॉलेज के पीछे ठाकुरद्वारा थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश है। आपराधिक इतिहास में अभियुक्त नासिर हुसैन के विरूद्ध मुअस-201/2020 धारा-8/20 एन डी पी एस एक्ट थाना रामनगर जिला नैनीताल में अभियोग पंजीकृत है।बरामदगी में 18.350 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 4,58,750 रुपये है।पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्ट,हेड कानि अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा,कानि नरेन्द्र सिंह थाना सल्ट,कानि राकेश खेतवाल एसओजी अल्मोड़ा,कानि रविन्द्र कम्बोज थाना सल्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *