अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में जिला स्तरीय नाइन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। रविवार को प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल क्लब और भिकियासैंण के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। जिसमें फुटबॉल क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।धैर्य माइन्स एवं मिनरल की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला और भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद फुटबॉल क्लब और भिकियासैंण के मध्य मुकाबला खेला गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब ने 4-1 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस मौके पर यहां भूपेश बिष्ट भय्यू, फुटबॉल क्लब अध्यक्ष हरीश कनवाल, प्रधान राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, दीपक वर्मा, मनीष कनवाल, मनोज कनवाल, सौरभ वर्मा, दीपक शाही, गणेश शाही समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *