अल्मोड़ा-दिनांक 12 फरवरी को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त सुहेल द्वारा दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी और जान से मारने की धमकी दी गई है।तहरीर के आधार पर थाना दन्या पर fir no – 07/2026 धारा 64(2)(M)/351(3)BNS व 5(1)/6 पोस्को अधिनियम बनाम सुहेल पंजीकृत किया गया।देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित सज्ञांन लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अत्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त सुहेल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम बुढ़ानपुर,भगतपुर मुरादाबाद को 12 घंटे के भीतर चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की ओर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम थाना दन्या में उपनिरीक्षक कमित जोशी,हेड कानि प्रेम सिंह,हेड कानि पीयूष भट्ट,कानि जगत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *