अल्मोड़ा-नगर निवासी दिव्यांशी बिष्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (community science) परीक्षा को असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित की जाती है।उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगर व आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, ताऊ महेंद्र सिंह बिष्ट, ताई पुष्पा बिष्ट, समस्त परिजनों एवं गुरुजनों को दिया है।उनके पिता धर्मेंद्र बिष्ट राजकीय ठेकेदार एवं भाजपा नेता हैं तथा माता श्रीमती तारा बिष्ट स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के पद पर ताकुला में नियुक्त हैं।सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को सदैव प्राथमिकता दी,जिसका परिणाम आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे नगर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
