अल्मोड़ा-12 फरवरी को उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें 19 फरवरी को उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी व उनके साथ केंद्रीय युवा टीम के अल्मोड़ा आगमन के कार्यक्रम पर चर्चा एवं तैयारी हुई।कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यक्रम सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से इस बैठक में मंथन हुआ। बैठक में तय हुआ कि अल्मोड़ा नगर में महानगर अध्यक्ष मोहित शाह कार्यक्रम की व्यवस्था देखेंगे।लमगड़ा ब्लाक से पंकज कपकोटी,विनोद बोरा,आनंद सिंह बोरा,धौलादेवी ब्लाक से रवि नेगी,अभिषेक बिनौला, पुरन सिंह नेगी,केदार बिष्ट,हवालबाग ब्लॉक से कमलेश मुसुनी,युवा केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट,ताकुला ब्लाक से मोहित जोशी,रमेश पांडे,योगेश सिंह बिष्ट, गोकुल नगरकोटी, मचखाली से विनोद सिंह बिष्ट,मुकेश अधिकारी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।आज की बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी,महिला प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष दीपा जोशी,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, कमलेश जोशी,पान सिंह लटवाल,किरन मेहरा,सुजीत टम्टा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *