अल्मोड़ा-दिनांक 12 फरवरी 2026 को स्थानीय चौहान पाटा अल्मोड़ा में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल के अवसर पर एक सभा /प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी,मजदूर,महिला विरोधी सांप्रदायिक कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा चार काली श्रम संहिताओं को निरस्त करने के लिए मजदूर एवं कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आए मजदूर एवं कर्मचारियों ने कहा कि मनरेगा कानून को पुनः बहाल किया जाए और मनरेगा में किए गए बदलाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। किसान सभा के लोगो ने कहा कि बिजली विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा खाद्य सब्सिडी को बढ़ाया जाए।बीएसएनल से आए कार्मिकों ने कहा कि अल्मोड़ा में बीएसएनएल में कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति बत से बत्तर है।पिछले 10 महीने से उन्हें किसी प्रकार का कोई वेतन नहीं दिया जा रहा है जिससे उक्त कर्मचारियो में काफी रोष है।हड़ताल पर बोलते हुए अन्य संगठनों से आए लोगों ने कहा कि केंद्र के सरकार देश की अस्मिता और संप्रभूता को तार तार कर रही है।अमेरिका के साथ की गई डील देश के मजदूर एवं कर्मचारी वर्ग पर सीधे हमला है।वक्ताओं ने कहा कि उक्त डील का असर कर्मचारी एवं किसान वर्ग पर पड़ेगा।देश का किसान जो कि पहले ही बहुत दिक्कत से अपना भरण पोषण कर रहा है खुले बाजार के कारण तथा अमेरिका को 0% प्रतिशत टैरिफ को भारत में खुली छूट देने के कारण भारत का कपास किसान, सोयाबीन किसान एवं डेयरी उत्पादों से जुड़े हुऐ किसानो की स्थिति बहुत ही दयनीय हो जाएगी।प्रदर्शन के बाद पूरे शहर में 4 श्रम संहिताओं को वापस लेने,मजदूरों के हकों को बहाल करने और मोदी और ट्रंप सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। धरना प्रदर्शन में सीटू के जिला सचिव आरपी जोशी,महिला समिति की सुनीता पांडे, सरस्वती,जनवादी नौजवान सभा से युसूफ तिवारी,योगेश कुमार,आशा वर्कर्स से विजयलक्ष्मी,भगवती आर्य, ममता भट्ट,नीमा जोशी,किरण शाह,देवकी बिष्ट,आयशा अंशी, सरोजिनी,ममता तिवारी,पूजा बगड़वाल,आशा लटवाल, विमला रावत,हेमा नगरकोटी,तारा चौहान,तुलसी भट्ट,पीटीसी कर्मचारियों से जीवन डांगी,कपिल सिंह,उमेश चंद्र,हीरा सिंह,नंदन सिंह,मंगल दत्त भट्ट,रतन सिंह,कुंवर सिंह, शंकर लाल,पवन सिंह,दीवान सिंह,प्रताप सिंह,बाला दत्त पांडे आदि मौजूद रहे। भोजन माता में देवकी,गंगा,हेमा अधिकारी, प्रेम जड़ौत,आनंदी गुप्ता,बीएसएनल से डी सी भट्ट रहे।सभा का संचालन युसूफ तिवारी ने किया।
