अल्मोड़ा-शिक्षा संकाय सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट,कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट,प्रो रिजवाना सिद्धिकी मंचासीन रहे।दीप प्रज्ज्वलित कर संकायाध्यक्ष प्रो रिजवाना सिद्धिकी ने बीएड के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यशाला को आवश्यक बताया और कार्यक्रम एवं विभाग की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया।कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए समाज के प्रति उनके दायित्व और सामुदायिकता का बोध कराया।उन्होंने कहा कि आप भावी ग्लोबल शिक्षक हैं। अतः सामुदायिक उन्नयन के लिए कार्य करें।इसके साथ ही नवीन शिक्षा नीति में सामुदायिक विकास के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। और कहा कि यदि आप सामुदायिकता के गुणों से अपने को सुसज्जित करते हैं तो भविष्य में एक गुणवान अध्यापक के रूप में उभरेंगे। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा शिक्षक समाज का दर्पण होता है।कार्यशालाओं से विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। वे समाज को सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सत्रों में सभी टॉपिक पर विद्वान सिखाएंगे जिन्हें विद्यार्थी सीखें। वे अच्छा ज्ञान ग्रहण करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सामुदायिक विकास के लिए शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है।शिक्षक इस समाज की वास्तविकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों ने प्रगति की है वहां शिक्षकों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। हमें शिक्षकों के योगदानों को स्मरण करना होगा और अपने दायित्वों को समझना होगा। शिक्षक को अपने ज्ञान,आचरण और व्यवहार से समाज को निर्देशित करना होगा।उन्होंने शिक्षकों के सामाजिक दायित्वों, समाज के परिदृश्य को विभिन्न उद्धरणों के माध्यम से समझाया।विश्वविद्यालय को लेकर कुलपति प्रो बिष्ट ने कहा हम विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय संरचनात्मक, अकादेमिक और शैक्षिक विकास के साथ साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।सभी परिसरों पर ध्यान देकर व्यवस्थाओं को सुदृढ किया जा रहा है।उन्होंने कार्यशाला और शिक्षा संकाय के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा की और समस्त संकाय को बधाइयाँ दी।कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ ललिता रावल और आभार प्रो रिजवाना सिद्धिकी ने जताया।इस अवसर पर डॉ. नीलम,डॉ. ममता असवाल,डॉ. भाष्कर चौधरी,डॉ. देवेंद्र चन्याल डॉ. संदीप पांडे, डॉ अंकिता, डॉ. ममता कांडपाल, डॉ. पूजा प्रकाश,डॉ विनीता लाल, डॉ. सरोज जोशी, डॉ मनोज कुमार टम्टा, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी के साथ बी.एड के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
