अल्मोड़ा-आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन पंडित दीनदयाल पार्क पांडेखोला में किया गया।इस दिन को भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के तौर पर मानती है।समर्पण दिवस पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन,एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो पर चल कर ही दुनिया की प्रथम पार्टी बनी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से ही कई योजनाएं चलाई है।पंडित दीनदयाल का कहना था कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिले तब समाज में समानता आएगी। पूंजीवादी और समाजवादी देश के विघटन का काम करते हैं। इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर देश में समानता लानी है तो गरीब वर्ग को आगे बढ़ना होगा।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक दर्शन रावत ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अजय वर्मा ने की। कार्यक्रम में सहसंयोजक जिला मंत्री कमल बिष्ट,महामंत्री प्रकाश भट्ट,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व जिलामंत्री देवाशीष नेगी,नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सांगा,गौरव भंडारी,शुभम रौतेला,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज तिवारी एवं सुनील कर्नाटक आदि उपस्थित रहे।
