अल्मोड़ा-दिनांक 10 फरवरी को अल्मोड़ा वन क्षेत्र के अंतर्गत आगामी वनाग्नि काल 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत फायर वॉचर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फायर वॉचर्स को वनाग्नि की रोकथाम, प्रारंभिक नियंत्रण,सुरक्षा उपायों,उपकरणों के उचित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित कार्यवाही के संबंध में व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान करना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा मोहन राम आर्या द्वारा वनाग्नि की घटनाओं के कारण,उनसे होने वाले नुकसान,त्वरित सूचना तंत्र,फायर लाइन निर्माण,बीट स्तर पर सतर्कता तथा स्थानीय जनसहभागिता के महत्व पर विशेष बल दिया गया।साथ ही फायर सीजन के दौरान ड्यूटी निर्वहन में अनुशासन,सतर्कता एवं टीम वर्क बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।उक्त प्रशिक्षण में समस्त अनुभाग अधिकारी व वन बीट अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *