दन्यां- भाजपा के विभिन्न मोर्चा पदाधिकारियों का दन्यां में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती के लिए दन्यां बाजार में दो किमी तक रैली भी निकाली।भाजपा के नव निर्वाचित विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों का मंडल दन्यां के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।युवा मोर्चा के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार पंत,महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीमा पांडे,अनुसूचित जाति मोर्चा के जगदीश फुलारी, किसान मोर्चा के चंदन सिंह का मंडल अध्यक्ष डीके जोशी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने दो किमी तक रैली निकाल कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।रैली के बाद दन्यां में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पंत ने कार्यकर्ताओं से रकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं को हल करने का आह्वान कियाउन्होंने प्रदेश नेतृत्व सहित सभी भाजपा नेताओं काआभार जताया।अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश फुलारा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए गांवों में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।रैली में भाजपा नेता नरेंद्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष मनोज पंत, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, हरीश मलारा, दीपक मलारा, गोकुल पांडे, करण पाठक, कैलाश भट्ट, सूरज मेहरा, सुभाष पांडे, गोकुल डसीला, हरीश नैनवाल, दीवान राम, शंकर राम, कैलाश राम, पीयूष पांडे, बसंत पांडे, चंदन सिंह सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। मंडल दन्यां के अध्यक्ष डीके जोशी ने मिष्ठान वितरित कर सभी को शुभकामनाएं दी है।
