जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी ब्लॉक के दन्या में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की बैठक केंद्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नरेंद्र बिष्ट व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रघुवर भाकुनी अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में रवि नेगी को जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ उत्तराखंड क्रांति दल की जिम्मेदारी संगठन द्वारा सौंपी गई। साथ ही केदार बिष्ट को जिला मंत्री,पूरन सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी,कमल सिंह गैडा को ब्लॉक उपाध्यक्ष धौलादेवी,पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला को ब्लॉक कोषाध्यक्ष धौलादेवी की जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी। इसके साथ ही संगठन ने अन्य लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध हैं।रवि नेगी ने बताया कि वह अपने समस्त साथियों के साथ पहाड़ी समाज की सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। इस अवसर पर यूकेडी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
