बागेश्वर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई द्वारा पूर्व में प्रशासन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि से पूर्ण काल के दौरान वैक्सीनेशन एवं अन्य प्रकार के किसी भी सहयोग के लिए चर्चा वार्ता की गई थी जिस संबंध में आज नगर क्षेत्र में चल रहे वैक्सीनेशन के दौरान सहयोग हेतु वालंटियर के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया जिसके तहत वैक्सीनेशन सेंटरों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन सैनिटाइजेशन एवं जिन जिन व्यक्तियों को वैक्सीन लगी उनका सहयोग आदि प्रकार से प्रशासनिक सहयोग किया गया।यहां बने नगरपालिका,विवेकानंद विद्या मंदिर,तहसील आदि में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे राजेन्द्र दानू ,भूपेंद्र दानू ,ललिता ,उमा ,योगेश जोशी नीरज बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक राजेन्द्र दानू ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कोरोना काल मे प्रशासन की हर सम्भव मदद को तैयार है।