अल्मोड़ा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुती पर अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला उपाध्यक्ष पद पर विनोद वैष्णव,देवेंद्र बिष्ट डिंपल, अमरजीत सिंह भाकुनी,आनंद सिंह बिष्ट,मनोज वर्मा,पूरन सिंह बिष्ट,महेंद्र सिंह बिष्ट,राजेंद्र सिंह चिलवाल,अजीत कार्की,प्रताप राम,कुंदन भंडारी,शहजाद कश्मीरी,शिवराम आर्य,नारायण दत्त पांडे,बीके पांडे,गजेंद्र फर्त्याल की नियुक्ति की गई है। महासचिव पद पर दीवान सतवाल,दिनेश पिलख्वाल, परितोष जोशी,गीता मेहरा, निर्मल रावत,सुनील जोशी, नवीन कोहली,संजय वाणी की नियुक्ति की गई है। जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व हिमांशु मेहता को सौंपा गया है। जिला सचिव पद पर गोपाल कनवाल,अंकुर कांडपाल,चंदन बिष्ट,रमेश लटवाल,पूरन पांडे, देवेंद्र धोनी,रोहित रौतेला,दीवान राम,महेश नेगी,ललित मेहता, कमल बिष्ट,दानिश खान,रोशन नयाल,नरेंद्र बनोला,मुकेश कुमार डैनी,हीरा डोलिया,सुरेश बोरा को दायित्व सौंपा गया है। जिला संगठन सचिव पद पर किशन सिंह,राजेंद्र बिष्ट,रमेश बिष्ट, खीम सिंह,राजेंद्र बेलवाल, भगवान खनी,दीपक भट्ट, भुवन गहरवाल,शेखर पांडे,बलवंत टम्टा,रमेश बिष्ट,मदन भैसोड़ा, संजय सिजवाली,मयंक बिष्ट को मनोनीत किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के गठन के साथ ही यह माना जा रहा है कि कांग्रेस अब चुनावी मोड में आ गई है।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।इसलिए कांग्रेस ने अपनी एक भारी भरकम टीम तैयार की है जिसमें वरिष्ठ, युवा एवं अनुभवी लोगों को जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *