अल्मोड़ा-जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के आयोजन और नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का विधिवत रूप से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले ओपन सीनियर वर्ग के पहले मुकाबले में डी के जोशी व नवनीत की जोड़ी ने अरूण बंगयाल व प्रतीक मेहरा की जोड़ी को 21-14,21-7 से पराजित कर जीत से शुरुआत की।एक अन्य मुकाबले में सुरेश कर्नाटक व हरीश अधिकारी की जोड़ी ने रमेश बिष्ट व रमेश बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।कार्यक्रम में डॉ सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति एस एस जे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा,सुशील कुमार लाल प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नैनीताल बैंक,डॉ जगत सिंह बिष्ट पूर्व कुलपति,डॉ डी एस बिष्ट कुलसचिव,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य,राहुल प्रधान,दिगंबर कथेत,चंद्र शेखर तिवारी,नवीन चुफाल,प्रकाश पुजारी,वंदना सुयाल,उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी एस मनकोटी,जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता,उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल,सचिव डॉ संतोष बिष्ट,उपसचिव संजय नज़्जोन,मीडिया प्रभारी डी के जोशी,अरविन्द जोशी,सोमिल अग्रवाल,के के खोलिया,चंद्र शेखर कांडपाल,उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, लियाकत अली,टूर्नामेंट रैफरी जीवन बोरा,हरीश अधिकारी, नवनीत कुमार,सौरभ रावत सहित खिलाड़ी व अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *