अल्मोड़ा-व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने जारी बयान में कहा कि बजट में आम आदमी के लिए सीधे लाभ का कोई प्राविधान नहीं है।इनकम टैक्स में छूट की और संभावना थी पर ऐसा कुछ नहीं है।रोजगार के यानी नौकरियों की संभावना बढ़ने की संभावना हो सकती हे ऐसा उनका अनुमान था। जी एस टी के स्लैब में कोई बदलाव नहीं होना व्यापारियों के लिए निराशजनक है। कहा कि आम व्यापारी की नजर से सोचा जाए तो व्यापारियों को इससे कोई फायदा नहीं होगा।कुछ दवाईयां सस्ती होनी है लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को और शिक्षा व्यवस्था के सुधार का कोई प्रावधान नहीं है।आयुर्वेद पर ध्यान दिया गया है। सी एन जी और सोलर एनर्जी पर ज्यादा खर्च करने का विचार है जिससे भारत की कुछ देशों पर से निर्भरता कम होगी।उद्योग जगत को टूरिज्म को बढ़ावा दिया गया है।देश की प्रगति पर यानि 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने में ज्यादा प्राथमिकता की गई है। उन्होंने कहा कि दुनियां में हो रहे तनाव का असर भी बजट में दिख रहा है सैन्य सुरक्षा का खर्च बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि बजट पर की गई घोषणा कितनी धरातल में चरितार्थ होंगी ये समय बताएगा।


