बागेश्वर-रुद्रा पांडे महामंत्री कांग्रेस व उनकी टीम द्वारा ब्लड व प्लाज्मा डोनेशन कैम्पेन चलाया गया है।रूद्रा पांडे ने बताया कि कैम्पेन में ऑनलाइन आवेदन फार्म भर कर डाटा जिला अस्पताल को सौंपा जाएगा व ततपश्चात जरूरतमंदो तक मदद पहुँचाई जाएगी।साथ ही कुछ ही दिन पूर्व उन्होंने रक्तदान कर इस कैम्पेन की शुरुआत की।इस कैम्पेन में उनकी मदद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश खेतवाल,छात्रसंघ उपाध्यक्षा विद्या पांडे,पूर्व महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार,अध्यक्ष आरटीआई सेल एनएसयूआई संजय जोशी जी कर रहे है।साथ ही रुद्रा पांडे का कहना है कि वर्तमान समय में ब्लड व प्लाज्मा के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ रहा है इस स्थिति को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने आम जनता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए है।
