अल्मोड़ा-नगर के कर्नाटक खोला के पास सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बेस अस्पताल में उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।मिली जानकारी अनुसार जैतियां पश्चिमी चंपारण बिहार निवासी रूपेश शाह अल्मोड़ा के गगोला मोहल्ला में रहकर अपने साथियों के साथ मजदूरी का काम करता है।उसका कहना है कि 26 जनवरी को उसका साथी राम चंद्र साह नगर के लोअर माल रोड स्थित कर्नाटखोला के पास सड़क किनारे निर्माण कार्य में जुटा हुआ था।इसी दौरान बागेश्वर नंबर की तेज रफ्तार कार ने राम चंद्र को जबरदस्त टक्कर मार दी।हादसे में साथी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।कार चालक मजूदर को बेस अस्पताल ले गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इधर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *