अल्मोड़ा-आज 24 जनवरी को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में हुई एक बैठक में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संवर्ग की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरीश चंद्र गड़कोटी द्वारा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मनीष पंत ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को पचास प्रतिशत अतिरिक्त वेतन देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।तदोपरांत निवर्तमान सचिव डॉ जीवन सिंह मपवाल द्वारा निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यवृतांत प्रस्तुत किया गया।तदोपरांत वर्तमान कार्यकारिणी हेतु अध्यक्ष के रूप में डॉ मयंक कुमार चंद,उपाध्यक्ष डॉ पल्लवी चौहान,सचिव डॉ कपिल तिवारी,कोषाध्यक्ष डॉ प्रेरणा टम्टा को उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्विरोध चुना गया।मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ मनीष पंत एव डॉ हरीश आर्य को व केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ जीवन सिंह मपवाल को नामित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष के रूप में उपस्थित डॉ हरीश चंद्र गड़कोटी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *