अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो टीम के कोच कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रैफरी,राष्ट्रीय पदक विजेता ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि दिनांक 18 जनवरी से 23 जनवरी तक जयपुर राजस्थान में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में अल्मोड़ा जिला से अंशिका बिष्ट ने सब जूनियर वर्ग में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक,आस्था जोशी ने रजत पदक जूनियर वर्ग में,साक्षी रॉयल ने कांस्य पदक,प्रनील बिष्ट ने कांस्य पदक और मयंक सिंह गैड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 जयपुर राजस्थान के एसएमएस इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ।उक्त प्रतियोगिता में लगभग 3000 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रांतों से हिस्सा लिया जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।सभी राज्यों के प्रतिभागियों के साथ साथ सर्विसेज की टीम, सीआरपीएफ,साईं सेंटर ताइक्वांडो कोचिंग सेंटर की टीमें भी शामिल रही।उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं महासचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेताओं को बधाई दी।अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।अल्मोड़ा से 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया था।जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कुल पांच पदक अर्जित किए।इंडिया ताइक्वांडो के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,अल्मोड़ा जिला कीड़ा अधिकारी,लियाकत अली,हरीश कनवाल,रवि रौतेला,कुंदन कुमार बिष्ट,कुंदन लटवाल,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, महापौर अजय वर्मा,हीरा कनवाल,रवि शंकर सिंह फर्स्वाण,महासचिव प्रदीप कुमार जोशी,दयाल सिंह फर्स्वाण,अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह,मनोज सनवाल, गिरीश मल्होत्रा,डॉ जे सी दुर्गापाल,मंजू बिष्ट,दर्शन रावत, जे पी पंकज,किशोर कुमार,मयंक दीक्षित,लतिका भंडारी,काजल कांडपाल, आशीष वर्मा,दीपक वर्मा,शोभा जोशी,राधा बिष्ट सहित अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।


