दिल्ली-भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्टी संगठन एवं 2027 की रणनीति को लेकर उनके बीच विस्तृत वार्ता हुई। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि उनके द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को अल्मोड़ा की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों एवं अल्मोड़ा के लिए बेहद आवश्यक विकास कार्यों के बारे में बताया गया। अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए बेहद आवश्यक खेलों के मैदान , पर्वतीय क्षेत्र में लगातार फैल रहे नशे के जाल के बारे में भी उनके द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री को बताया गया। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सुविधाओं को किस तरीके से और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है तथा पर्वतीय क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के और अधिक संसाधन कैसे मुहैया कराये जाएं इस पर भी उन्होंने अपनी राय राष्ट्रीय महामंत्री के सम्मुख रखी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के साथ उनकी बेहद सकारात्मक वार्ता हुई है और निश्चित रूप से इसके दूरगामी परिणाम अल्मोड़ा के हित में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *