अल्मोड़ा-जाखनदेवी,पनिउडियार एवं रानीधारा में विगत दो तीन दिनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही हो रही थी जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर निगम पार्षद अमित शाह मोनू,अभिषेक जोशी,अर्जुन बिष्ट एवं पार्षद आशा बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर आज शाम सीमेंट कोठी में पिंजड़ा लगवाया। विगत सायं उपरोक्त पार्षदों के द्वारा वन कर्मियों के साथ जाखनदेवी, पनिउडियार एवं रानीधारा क्षेत्र में गश्त भी की गई थी। पार्षदो ने संयुक्त रूप से सभी क्षेत्रवासियो से सावधानी बरतने एवं अनावश्यक रूप से रात्रि में बाहर ना निकलने की अपील भी की। पार्षदों ने कहा कि बेहद आवश्यक होने पर सामूहिक रूप से बाहर निकले। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेंदुवे को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगा दिया गया है।उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जब तक नगर में तेंदुओं की आवाजाही बंद ना हो जाए या जब तक तेंदुवे पकड़ नहीं लिए जाते अंधेरा होने के बाद विशेष सतर्कता रखे। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह एवं वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने कहा कि वन विभाग क्षेत्र में तेंदुवे की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखे है और सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार गश्त, ट्रैक कैमरे एवं आवश्यकतानुसार पिंजड़े लगाने की कार्यवाही कर रहा है।पिंजड़ा लगाने में वन विभाग की टीम से अनुभाग अधिकारी अमित भैसोड़ा, वन दरोगा ऋषभ सेमवाल, वन दरोगा भास्कर नाथ महंत, वन दरोगा विवेक तिवारी, वन रक्षक राहुल मनराल, वन रक्षक नीरज नेगी, क्यू आर टी सदस्य मनोज जोशी के अलावा पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद आशा बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, अरुण पंत, जे एस रौतेला, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।


