अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा सरकार की विद्युत दरो में की गई बढ़ोतरी को लेकर सरकार की दमनकारी निर्णय का विरोध किया गया।नगर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अपना विरोध दर्ज किया।इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि बिजली की दरों में की गयी बढ़ोत्तरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।उन्होंने कहा कि पूरे देश में पर्यटन और तीर्थाटन पर आश्रित लगभग 80 प्रतिशत व्यवसायियों को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है।ऐसे समय में ऐसा निर्णय सरकार की नाकामी प्रदर्शित करता है।ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी को जन हित में वापस लिया जाए।बिजली दरों में वृद्वि का विरोध करने और ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,सचिव मयंक बिष्ट,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जान,प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
