अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट आज प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अल्मोड़ा पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान नगर निगम सभागार में उनके द्वारा महिला मोर्चा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।रुचि भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महिला मोर्चा लगातार सक्रिय है।अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा हैट्रिक करने जा रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट,प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी,कुमाऊँ संयोजक अंजू भुड्ढी,प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पालीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री हरीश कनवाल,महिला मोर्चा जिला प्रभारी दर्शन रावत, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोक,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा,रेखा आर्य, बीना नयाल,वसुधा पंत,दीपा अधिकारी सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



