अल्मोड़ा-डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वाधान में स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के 14 ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। 78 सदस्यीय ताइक्वांडो दल में शामिल उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो टीम से अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें अल्मोड़ा से कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट के प्रशिक्षण में प्रशिक्षित 14 ताइक्वांडो खिलाड़ी भी राज्य ताइक्वांडो टीम में शामिल हैं।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट ने बताया कि द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 दिनांक 18 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक जयपुर राजस्थान के एस एम एस इनडोर स्टेडियम में संपन्न होने जा रही है।अल्मोड़ा के मुख्य प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रैफरी कमल कुमार बिष्ट के प्रशिक्षण में अल्मोड़ा के 14 ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे एवं कमल कुमार बिष्ट उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो टीम के कोच के रूप में शामिल है जिसमें मयंक पिलख्वाल,साक्षी रॉयल,अंशिका बिष्ट,वेदांश भंडारी,काजल कांडपाल,खुशी नेगी,प्रनील बिष्ट, दीक्षा कांडपाल,गार्गी मेहता, ललित मोहन गैड़ा,मयंक गैड़ा,प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट,कनक नेगी साथ में शामिल है जो महासचिव प्रदीप कुमार जोशी के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम का और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।अल्मोड़ा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करने वालो में अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,अल्मोड़ा पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,गिरीश मल्होत्रा,मनोज सनवाल,अल्मोड़ा जिला कीड़ा अधिकारी,लियाकत अली क्रिकेट कोच,हरीश कनवाल,रवि रौतेला,कुंदन लटवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, शोभा जोशी,डॉ जे सी दुर्गापाल, कुंदन कुमार बिष्ट,श्रीमती मंजू बिष्ट,दर्शन रावत आदि शामिल रहे।


