अल्मोड़ा-10 दिवसीय विशेष ताइक्वांडो का आयोजन ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्टराष्ट्रीय रैफरी,राष्ट्रीय पदक विजेता,ताइक्वांडो प्रशिक्षक के प्रशिक्षण में आयोजित किया गया।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट ने बताया कि द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 के लिए अल्मोड़ा में विशेष ताइक्वांडो शिविर आयोजित किया गया है।जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है जो कि राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 दिनांक 18 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक जयपुर राजस्थान के एस एम एस इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इंडिया ताइक्वांडोके तत्वाधान में आयोजित इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में हिंदुस्तान के सभी राज्यों के चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ संस्थाओ के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी उत्तराखंड से और बेहतर प्रदर्शन करे इस उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष ताइक्वांडो शिविर का आयोजन किया गया है।अल्मोड़ा के दूंगाधारा स्थित मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के स्पोर्ट्स हॉल में विगत दिनांक 7 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक यह विशेष ताइक्वांडो कैंप शिविर ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक के प्रशिक्षण और मार्ग दर्शन में बड़े ही संयोजित व्यवस्थित और अनुशासन में चलाया जा रहा है। जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छिपी प्रतिभा को समझने,निखारने और प्रदर्शन करने का अच्छा अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को अच्छी तकनीक, अच्छी फिटनेस,योग,ध्यान के साथ साथ फाइटिंग स्किल का अभ्यास दिया जा रहा है जिससे उनमें और अधिक आत्मविश्वास पैदा हो और आने वाली प्रतियोगिताओं में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम हो पाए।प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने विश्वास जताया है कि ताइक्वांडो खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिले और राज्य के साथ-साथ अपने देश का नाम रोशन करेंगे।इस विशेष ताइक्वांडो कैंप में मयंक गैड़ा,प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट,कनक नेगी,काजल कांडपाल,खुशी नेगी,प्रनील बिष्ट,दीक्षा कांडपाल,गार्गी मेहता,ललित मोहन गैड़ा,मयंक पिलख्वल,रिद्धयांशी बिष्ट,साक्षी रॉयल,अंशिका बिष्ट,अस्मिता पांडे,वेदांश भंडारी,ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि 16 ताइक्वांडो खिलाड़ी उनके प्रशिक्षण और मार्ग दर्शन में उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं।जो कि उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम के 78 ताइक्वांडो सदस्यीय दल का हिस्सा है जो अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 के लिए शिविर एक दिन में दो समय अभ्यास के लिए चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *