अल्मोड़ा-दिनांक 25.04.2021 को थाना लमगड़ा में वादी महेश लाल पुत्र स्व० पनी राम अल्मोड़ा द्वारा अपने भाई गिरीश लाल उम्र- 34 वर्ष पुत्र स्व० पनी राम निवासीगण कलसीमा पो- चोमू अल्मोड़ा के गुम होने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी।दिनांक 26.04.2021 पुलिस को सूचना मिली मौना से ल्वेशाल को जाने वाली सड़क के पास जंगल में शव पड़ा है,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामवासियों से शव की शिनाख्त करवाई तो शव की शिनाख्त गुमशुदा उपरोक्त गिरीश लाल के रूप में हुई। मृतक के भाई महेश लाल की तहरीर पर दिनांक 26.04.2021 को गिरीश पुत्र स्व० बसन्त राम निवासी सिमल्टी,दया किशन पुत्र हरि किशन निवासी सिमल्टी,हीरालाल पुत्र स्व० राम लाल ग्राम दाडमी उडियार, नारायण सिंह उर्फ नर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी कलसीमा के विरूद्ध थाना लमग़ड़ा में मु०अ०सं० 08/2021 धारा 302/201/120B अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सन्तोष देवरानी थानाध्यक्ष दन्या के सुपुर्द की गयी,उक्त अभियोग में नामजद आरोपियों में से 2 आरोपियों हीरा लाल उम्र- 57 वर्ष,दयाकिशन खोलिया उम्र- 45 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा दिनाक- 28/04/2021 की रात्रि गिऱफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।अन्य अग्रिम कार्यवाही जारी है।मामले में थानाध्यक्ष दन्या ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर बताया कि हम सभी अपने पुराने मामले में नैनीताल कोर्ट गए थे और रास्ते में शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर उसे मारकर जंगल में छुपा दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी,उ० नि० देवेन्द्र सिंह राणा,का० नापु० योगेश गोस्वामी,का० नापु0 सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
