अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान के हालात देखकर अल्मोड़ा में अपरिहार्य रूप से कोविड अस्पताल का निर्माण होना चाहिए ताकि पर्वतीय क्षेत्र में स्थिति खराब होने की दशा में लोगों को इसका लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि आज के हालात में स्वास्थ्य सेवाओं को उच्चकोटि का बनाना बेहद आवश्यक है।श्री रौतेला ने कहा कि अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में धूल खा रहे जीवरक्षक वेंटीलेटरों को भी तुरन्त सुचारू किया जाना चाहिए जिससे कि लोगों की जिन्दगियां बच सकें।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश सरकार को खाली पड़ी बिल्डिंगों में एहतियात के लिए अस्थाई कोविड सेंटरों की स्थापना करनी चाहिए ताकि जरूरत पढ़ने पर इनका भी इस्तेमाल किया जा सके।उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगातार फैल रहे संक्रमण से सभी को अपने स्तर पर भी बचने की जरूरत है।श्री रौतेला ने सभी से अपील की है कि बेहद आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।डबल मास्क का प्रयोग करें।
