जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा लंमगड़ा मंडल एवं डोल मंडल द्वारा लमगड़ा बाजार में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह सिजवाली ने किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह सिजवाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर झूठे,भ्रामक एवं बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील रहा है।लेकिन इसकी जांच पूरी हो चुकी है और न्यायालय द्वारा दोषियों को सजा भी सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस प्रकरण को बार-बार उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए पुराने और निपट चुके मामलों को अनावश्यक रूप से तूल दे रही है, जबकि भाजपा सरकार ने इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई करते हुए न्याय की प्रक्रिया को पूरा किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सड़कों पर भ्रम फैलाने के बजाय न्यायपालिका का सम्मान करना चाहिए।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के माध्यम से प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है जिसे जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।पुतला दहन कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख हरीश बिष्ट,डोल मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे,पूर्व मंडल अध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दीवान सिंह बोरा,मंडल महामंत्री जगदीश रावत,शंकर बोरा,सोशल मीडिया संयोजक भरत फर्त्याल,देवकी बिष्ट,रमेश कुमार,उमेश रावत,भीम ढैला, हेमंत बगड़वाल,भुवन ढैला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की जनता सच्चाई को भली भांति जानती है और कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से गुमराह होने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *