द्वाराहाट-अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रविवार को द्वाराहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चौराहे पर भाजपा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में राज्य की भाजपा सरकार ने न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जब एक निर्दोष बेटी के साथ इतनी गंभीर घटना होती है और सरकार की जवाबदेही तय नहीं होती, तो यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप बैठने वाली नहीं है और सड़क से लेकर सदन तक यह लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। उनका कहना था कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में विधायक मदन सिंह बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला,पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस रानीखेत नारायण सिंह रावत,प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजेंद्र किरौला,ब्लॉक अध्यक्ष चौखुटिया जीवन नेगी,ग्राम प्रधान मोहन किरौला,गिरीश आर्या,किरण चौधरी,हेमा बिष्ट, बसंती देवी,राजेंद्र प्रसाद,राजेंद्र सिंह रावत,भुवन चंद्र पांडे, दिवाकर कार्की,कमला क़ैडा, जोधा सिंह बिष्ट,अर्जुन सिंह बिष्ट,पंकज कुमार,नवीन जोशी , गोपाल सिंह अधिकारी,प्रकाश सिंह अधिकारी,गणेश कठायत, दीपक बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *