अल्मोड़ा-कोविड महामारी के दौर में जहाँ एक तरफ हर दिन सैकड़ो लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस महामारी में लोगों की मदद के लिये लगातार आगे आये हैं।अल्मोड़ा में भी कोविड के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में अस्पतालों में रक्त की कमी भी आने वाले समय मे देखने को मिल सकती है,इस विचार को लेकर अल्मोड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं।धीरेंद्र गैलाकोटी ने कहा है कि वो इस गंभीर परिस्थितियों में जिन लोगों को रक्त की उपलब्धता नहीं हो पा रही हैं उन्हें रक्त उपलब्ध करवाएंगे।धीरेन्द्र ने कहा कि कोविड वैक्सीन जल्द ही 18 से 45 वर्ष के युवाओं को लगने वाली है ऐसे में मिली जानकारी के मुताबिक वैक्सीन लगने के कुछ माह तक युवा अपना रक्त उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे।जिससे अस्पतालों में रक्त की कमी हो सकती है।धीरेंद्र ने कहा कि युवा कांग्रेस विधानसभा अल्मोड़ा सभी साथियों को इस कठिन दौर में रक्त की कमी नहीं होने देगी।उन्होंने ये अपील भी की है कि सभी साथी वैक्सीन लगने के पूर्व अपना रक्त जरूर डोनेट करें जिससे आने वाले समय मे रक्त की कमी महसूस ना हो।