अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चौघानपाटा में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका गया। वक्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस द्वारा मृतक आत्मा को लेकर जिस प्रकार की खेदजनक राजनीति की जा रही है उसकी निंदा करी।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड एक अत्यंत संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण मामला था।इस प्रकरण में उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने बिना किसी दबाव के त्वरित कार्यवाही करते हुए एस आई टी का गठन किया,मजबूत व प्रमाणिक साक्ष्य एकत्र किए और उन्हें न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।परिणामस्वरूप,अपराधियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार की नीयत और कार्रवाई दोनों न्याय के पक्ष में थीं।महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मामले पर भी निकृष्ट और ओछी राजनीति कर रही है।सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड का राजनीतिक माहौल खराब करने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है जो पूरी तरह निंदनीय है।यदि कांग्रेस के पास वास्तव में कोई प्रमाणिक, ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य हैं, तो उन्हें सड़कों पर नारेबाज़ी करने के बजाय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।
कानून का रास्ता सबके लिए खुला है कांग्रेस चाहे तो न्यायालय में जाकर सी बी आई जांच की मांग कर सकती है।
यह भी स्पष्ट है कि जब एस आई टी जांच के दौरान सीबी आई जांच की मांग को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया तब सरकार के लिए स्वयं सी बी आई जांच की मांग करना न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आएगा।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि सरकार ने कहा है कोई प्रमाणिक और तथ्यात्मक साक्ष्य सामने आता है तो सरकार हर स्तर की जांच के लिए तैयार है।कांग्रेस से आग्रह है कि जनता को गुमराह करने की राजनीति बंद करे,सड़कों पर भ्रम फैलाने के बजाय न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाए,क्योंकि न्याय का मार्ग वही है राजनीतिक ड्रामा नहीं।उत्तराखंड की जनता सब देख रही है और सच को भली भांति समझती है।भाजपा सरकार न्यायपालिका का सम्मान करती है और उसके निर्णयों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।साथ ही महेश नयाल ने कहा कि विगत दिनों विधानसभा सोमेश्वर के दौलाघट में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारीलाल साहू द्वारा किसी कार्यकर्ता की शादी से संबंधित चर्चा हुई , जिसका मकसद किसी भी समाज या बेटियों की भावना को ठेस पहुचाना नहीं था,जिसे विरोधी दल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक स्वार्थवश तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है।किसी की भावना को ठेस पहुंचने पर उनके द्वारा सोशल मीडिया में माफी भी मांग ली है। कहा कि मंत्री रेखा आर्या विगत कई वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु निरंतर सहयोग करती आ रही हैं जिसे क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है और सराहती है।राजनीतिक द्वेष के कारण किसी के सामाजिक कार्यों और व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का यह प्रयास निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।क्षेत्र की जागरूक जनता सच्चाई को समझती है और ऐसे भ्रामक प्रचार से गुमराह होने वाली नहीं है।पुतला दहन में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,मेयर नगर निगम अजय वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,जिला मंत्री सुनील बिष्ट,सौरभ वर्मा, कमला तिवारी,कविता वर्मा, पूनम वर्मा,प्रीति रस्तोगी,देवेंद्र भट्ट,जगमोहन बिष्ट,राजीव गुरुरानी,नीरज सांगा,शुभम रौतेला,भारत भूषण कुंडू आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *