अल्मोड़ा-डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक राष्ट्रीय रेफरी,ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि आगामी ‌दिनांक 4 से 6 जनवरी 2026 को बागेश्वर के दीप पैलेस के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय सेकेंड फेडरेशन कप ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 के लिए अल्मोड़ा जिला से 60 सदस्य की ताइक्वांडो टीम अपने जिला अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी। जिसमें किड्स,सब जूनियर, कैडेट,जूनियर और सीनियर वर्ग के ताइक्वांडो खिलाड़ी,टीम मैनेजर,टीम कोच,निर्णायक मंडल के सदस्य और जिला एसोसिएशन पदाधिकारी को डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट शामिल है। महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट ने बताया कि उक्त ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता आगामी सेकंड राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे जोकि जनवरी माह में नासिक महाराष्ट्र में प्रस्तावित है।सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा जिला में और उत्तराखंड में ताइक्वांडो खेल को और अधिक मजबूती के साथ प्रचारित करने एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारा प्रयास विगत कई वर्षों से जारी है और आने वाले समय में और बेहतर परिणाम देगा यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पदक ताइक्वांडो खेल में दिए हैं जो कि अपने आप में गौरव का विषय है इसी दिशा में हमारे प्रशिक्षक,प्रतिभावान खिलाड़ी,अभिभावक गण ‌और एसोसिएशन के पदाधिकारी गण कड़ी मेहनत और प्रभावशाली प्रयास कर अपने को बेहतर बनाने और सही अवसर प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *