अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष अनीता रावत ने पर्वतीय क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर गहरी चिंता जताई है।उन्होंने कहा है कि बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए चौदह दिन होम क्वारंटीन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।ताकि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रुप से अंकुश लग सके।
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जिले की सीमा पर सख्ती से निगरानी होनी चाहिए।कोरोना के संदिग्ध लोगों के बैरियरों पर सैंपल लिए जाएं और उन्हें सैंपल रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन में रखने के लिए निर्देशित करें।उनकी निगरानी भी की जानी चाहिए।उन्होंने कहा है कि कई लोग मैदानी इलाकों से जिले में आकर होम क्वारंटीन नहीं रह रहे हैं।ऐसे लोग बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमकर कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।साथ ही प्रशासन को सख्ती से कोरोना की गाइड लाइन का पालन करवाना चाहिए।लोगों के साथ ही सामाजिक और राजनैतिक संगठनों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।सभी के सहयोग से कोरना महामारी पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
