अल्मोड़ा-भिकयासैण में हुई बस दुर्घटना के संबंध में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 12 व्यक्ति घायल हैं। बस में कुल 19 लोग सवार थे।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकयासैन भेजा गया है।गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।राहत एवं बचाव कार्य हेतु राजस्व की टीम के साथ थाना भिकयासैन,थाना भतरोंज़ख़ान , फायर स्टेशन रानीखेत की टीम घटना स्थल पर मौजूद हैं।जिलाधिकारी स्वयं राहत एवं बचाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद तत्काल मुख्यमंत्री ने राहत और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *