अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत दिनांक 30 अप्रैल शुक्रवार से नगर अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर से माल रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है जिसमें एल०आर०साह रोड पर वन वे व्यवस्था प्रातः 8 बजे सायं 8 बजे तक पूर्ववत् लागू रहेगी।कोविड संक्रमण के दृष्टिगत बाजार बंद होने के उपरान्त अपराह्न 2.30 बजे से लक्ष्मेश्वर से माल रोड पर टू-वे यातायात व्यवस्था अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।
