अल्मोड़ा-डुबकिया वार्ड में लंबे समय से अनेक स्थानों पर शाम होने के बाद नशेडियों के बैठने की सूचना मिल रही थी। जिस पर गंभीरता दिखाते हुए वार्ड की पार्षद अंजू बिष्ट ने अल्मोड़ा पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता की एवं वार्ड में पुलिस गश्त करवाई जिसमें वे स्वयं भी उपस्थित रही। वार्ड भ्रमण के दौरान विशेष रूप से सूर्य भवन एवं तीन मूर्ति मन्दिर के पास औचक निरीक्षण किया गया। पार्षद अंजू बिष्ट ने बताया कि वार्ड वासियों के द्वारा यह सूचना मिल रही थी कि शाम होते ही डुबकियां वार्ड में कुछ स्थानों पर अराजक तत्व झुंड बनाकर बैठते है तथा संभवतः नशे जैसी गतिविधि को अंजाम देते हैं। जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से उनके द्वारा वार्ड में पुलिस के साथ स्वयं गश्त की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया और समय समय पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की गश्त वार्ड में होती रहे ये सुनिश्चित करने का निवेदन किया। गश्त में पार्षद अंजू बिष्ट के साथ स्थानीय राजेन्द्र जोशी, सोनू शाह, राकेश बिष्ट, दीपशिखा मेलकानी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *