अल्मोड़ा-प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स अल्मोड़ा एक विश्वनीय और भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर है। जो हमेशा अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करता आया है। प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में वार्षिक लक्की ड्रॉ 2007 से हर साल किया जाता है।इस वर्ष 2025 में आज दिनांक 28/12/2025 को ड्रॉ सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार 32″ की एलईडी, द्वितीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर, तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन साथ 51 सांत्वना पुरस्कार देगा और एक ग्राहक को माता वैष्णो देवी की यात्रा भी कराएगा।आज ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार विजेता पीयूष कांडपाल निवासी रेंगल चौसली ने 32″की एलईडी जीती, द्वितीय पुरस्कार विजेता लता निवासी पुलिस लाईन ने रेफ्रिजरेटर जीता, तृतीय पुरस्कार विजेता अर्जुन सिंह निवासी पेठशाल ने वाशिंग मशीन जीती साथ में 51 ग्राहकों ने सांत्वना पुरस्कार जीते।इसके साथ भाग्यशाली विजेता तन्मय मेर निवासी दुगालखोला को माता वैष्णो देवी की यात्रा जाने का सौभाग्य मिला।सभी विजेताओं को दिनांक 04/01/2026 को दिन में 12 से पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *