अल्मोड़ा-कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आज जब देश लोकतांत्रिक मूल्यों,संवैधानिक संस्थाओं और आर्थिक समानता की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है ऐसे समय में कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है जबकि आज सत्ता में बैठे लोग समाज को बाँटने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और जन-आवाज़ को दबाने में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील पर्वतीय राज्य में बेरोजगारी,पलायन,स्वास्थ्य व शिक्षा की बदहाली जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उसका मजबूत विकल्प बनकर तैयार खड़ी है।भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि 140 वर्षों का कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और जनहित के संघर्ष का इतिहास है।यह पार्टी किसी व्यक्ति या सत्ता की लालसा से नहीं,बल्कि देश के विचार और संविधान की रक्षा की प्रतिबद्धता से चलती है।आज आवश्यकता है कि हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनता से लगातार संवाद बनाए, भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करे और कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच को घर-घर तक पहुँचाए।उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अब पूरी मजबूती से शुरू हो चुकी है और जिले के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य साफ है उत्तराखंड में कांग्रेस की नई,जवाबदेह और जन-केंद्रित सरकार।अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस हमें संघर्ष,साहस और सच्चाई की राह पर डटे रहने की प्रेरणा देता है।यही संकल्प हमें आने वाली राजनीतिक लड़ाई में विजय दिलाएगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट,सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी,महानगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल,जिला महामंत्री गीता मेहरा,जिला महामंत्री जया जोशी,पूर्व अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी, एन डी पांडे,मनोज विष्ट,आनन्द राम,गोविन्द सिंह मेहरा,किरन आर्या,फ़हीमउद्दीन,देव सिंह कनवाल कुंदन नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *