सोमेश्वर-आज पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुस्यंत गौतम और भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्या कांड में तथाकथित वींवीआईपी भाजपा नेता का नाम सामने आया है जिसको लेकर कांग्रेस सडक से लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन करेंगी। कहा कि जब तक अंकिता हत्या कांड की सीबीआई जाँच न हो जाय और दोषियो क़ो सजा न मिल जाए तब तक कांग्रेस आंदोलन करते रहेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में भुवन दोसाद,दिनेश नेगी,संतोष, प्रकाश खाती,राजू भट्ट,हीरा मेहरा,श्याम दोसाद,राजेंद्र दोसाद,चन्दन बिष्ट,कैलाश,सलोनी भंडारी छात्र संघ अध्यक्ष,विजय सैजारी,सुरेश राम,कमलेश, पूरन राम,राजेंद्र प्रसाद,गणेश राम आदि मौजूद रहे।
