अल्मोड़ा-नगर निगम अंतर्गत बाडी बगीचा क्षेत्र में स्थित एक कलमठ में अत्यधिक मलवा जमा हो गया था।पार्षद अंजु बिष्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए आज नगर निगम की टीम के साथ मिलकर उक्त कलमठ की सफाई करवाई। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा जेसीबी की सहायता से उक्त कलमठ से दो गाडी मलवा निकाला गया।कार्य के दौरान नगर निगम के राजपाल पवार,दीपक चंदेल,जल संस्थान के जेई महेन्द्र सिंह बिष्ट,तुषार कांत साह,राकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
