अल्मोड़ा-सेलाखोला वार्ड में वर्ष 1955 में निर्मित प्यारा पानी पेयजल टैंक के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पार्षद वंदना वर्मा के प्रयासों एवं पहल से प्रारंभ हो गया है। पार्षद वंदना वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा की ऐतिहासिकता में शामिल इस पेयजल टैंक का निर्माण वर्ष 1955 में किया गया था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा भी समय समय पर इस पेयजल टैंक के रख रखाव एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। पार्षद वंदना वर्मा ने कहा कि काफी वर्ष पुराना प्यारा पानी का ये टैंक अल्मोड़ा की ऐतिहासिकता में शामिल है। इसकी सुरक्षा एवं ऐतिहासिकता के लिए इसका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण बेहद आवश्यक था। पार्षद बनने के बाद इस टैंक का जीर्णोद्धार उनकी प्राथमिकता में था जिसे नगर निगम के सहयोग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान करना एवं वार्ड में रास्तो के सुधारीकरण,पथ प्रकाश की भरपूर व्यवस्था, कूड़े का निस्तारण उनकी प्राथमिकता में है जिसे क्रमबद्ध तरीके से नगर निगम के सहयोग से करने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *