पिथौरागढ़-बुद्ववार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में पिथौरागढ़ के डीजे मालिक व वहां कार्य करने वाले लोगो एवं युवाओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जिला प्रशासन द्वारा अचानक से एक गाइडलाइन,निर्देश जारी कर दिया गया जिसमें शादी व बारातों में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया और कहा गया कि डीजे में सोशल डिस्टेंसिंग का कतई भी पालन नहीं किया जा रहा है व इससे कोरोना फैलने का और खतरा है।लेकिन डीजे व्यवसाय चलाने वालो का कहना है की एक ओर शादी व बारातों में बैंड बाजा व छोलिया में भी लोग नाचते हैं और उसमें भी उसी तरीके की भीड़ होती है जैसे डीजे में होती है या बात करें जब फोटो ग्राफी व वीडियोग्राफी की जाती है उस समय भी लोग एक दूसरे से चिपक कर अपनी फोटो व वीडियो बनाते हैं,लेकिन प्रशासन द्वारा मात्र डीजे व्यवसाय पर ही ध्यान केंद्रित करते हुए उन पर पूर्ण रुप से बाध्यता लगाई गई,जो कि डीजे चलाने वालों व डीजे मालिकों के साथ सौतेला व्यवहार है।लिखित ज्ञापन में डीजे मालिकों व लोगो द्वारा बताया गया की शादी का समय ही मात्र समय होता है जब उनको इससे आमदनी होती है और उनके परिवार का भरण पोषण होता है और ऐसे समय में अगर प्रशासन उनसे इसको रोकने के लिए कहता है तो वो लोग अपने परिवार का कैसे पालन पोषण करेंगे।उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि डीजे को चलाने के लिए विशेष रुप से 1 या 2 घंटे की अनुमति दी जाए जिसमें मात्र 15 लोग एक समय पर डांस करें,इसका पालन डी जे चलाने वालो द्वारा भी किया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र कापड़ी,मनोज भट्ट, मनीष बिष्ट,सन्नु डी जे,बंशीधर कापड़ी,पवन,अतुल,पंकज बादल,पीहू सहित अन्य पीड़ित युवा मौजूद थे।
