अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल के सह सचिव अश्विन नेगी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा है कि सिमकनी मैदान में जो प्रदर्शनी आयोजित की जा रही थी उसकी परमिशन 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक तय थी।तय तिथि के बाद भी इसको बंद नहीं किया गया है। उन्होंने शासन और प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर कल 21 दिसंबर से इस प्रदर्शनी को पूर्ण रूप से बंद नहीं किया गया तो वे समस्त व्यापारियो के साथ जाकर इसे बंद कराएंगे और इसके बाद कोई घटना घटती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि मैदान में पूरा बाजार इनके द्वारा लगा दिया गया है जिससे अल्मोड़ा का व्यापारी प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *